Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

बैरगनिया में जिलाधिकारी ने की योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा लापरवाही एवं अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, संबंधित पदाधिकारियों के वेतन स्थगन का निर्देश जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने आज बैरगनिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया तथा नगर परिषद क्षेत्र एवं प्रखंड स्तर के सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने नगर परिषद बैरगनिया के कार्यों की विशेष रूप से समीक्षा की। योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित अभियंता के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने बैरगनिया में प्रस्तावित बाइपास सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विकास योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया। प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में जीवन प्रमाणीकरण, पीएम सूर्य घर योजना एवं पीएम रोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत बैरगनिया प्रखंड में अब तक 207 इंस्टॉलेशन किए जाने की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्य की प्राप्ति के साथ-साथ पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आमजनों का काम सर्वोच्च प्राथमिकता पर होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को अपने कार्य के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने तथा जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिला पदाधिकारी ने एसएसबी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने, सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा विशेष रूप से शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया कि आम जनता के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने तथा प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Sitamarhi, Bihar | Aug 12, 2026

MORE NEWS

रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा फीता काटकर महिंदवारा थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करते हुए संयुक्त रूप से भवन में प्रवेश किया गया।

इसके उपरांत माननीय विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक रूप से अवलोकन किया।

नवनिर्मित थाना भवन के संचालन से पुलिस कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संधारण एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों के प्रभावी संचालन में भी यह भवन सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा अन्य आमजन उपस्थित रहे।

रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा फीता काटकर महिंदवारा थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करते हुए संयुक्त रूप से भवन में प्रवेश किया गया। इसके उपरांत माननीय विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक रूप से अवलोकन किया। नवनिर्मित थाना भवन के संचालन से पुलिस कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संधारण एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों के प्रभावी संचालन में भी यह भवन सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा अन्य आमजन उपस्थित रहे।

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026

चोरौत थानाः हत्याकांड का सफल उद्भेदन

दिनांक-09.08.2026 को चोरौत थाना क्षेत्र अन्तर्गत सपहा/बनटोलवा चौर स्थित धान के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। इस संबंध में चोरौत थाना काण्ड संख्या-150/26 दर्ज किया गया था।

काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक महिला को चिह्नित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला द्वारा झाड़-फूंक के बहाने यौन शोषण एवं धमकी से तंग आकर हत्या करने की बात बताई गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा बरामद किया गया है। बरामद सामग्रियों को विधिवत् जब्त कर उक्त महिला को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी :-

घटना में प्रयुक्त कैंची।

मृतक का मोबाइल फोन।

बिहार पुलिस

घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्ता :-

रंजीता कुमारी

चोरौत थानाः हत्याकांड का सफल उद्भेदन दिनांक-09.08.2026 को चोरौत थाना क्षेत्र अन्तर्गत सपहा/बनटोलवा चौर स्थित धान के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। इस संबंध में चोरौत थाना काण्ड संख्या-150/26 दर्ज किया गया था। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक महिला को चिह्नित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला द्वारा झाड़-फूंक के बहाने यौन शोषण एवं धमकी से तंग आकर हत्या करने की बात बताई गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा बरामद किया गया है। बरामद सामग्रियों को विधिवत् जब्त कर उक्त महिला को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी :- घटना में प्रयुक्त कैंची। मृतक का मोबाइल फोन। बिहार पुलिस घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा। गिरफ्तार अभियुक्ता :- रंजीता कुमारी

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026

सुरसंड। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 08:50 बजे प्रखंड कार्यालय, सुरसंड के प्रांगण में चंदन कुमार प्रखंड प्रमुख सुरसंड के द्वारा राष्ट्रीय ध्वाजारोहन किया जायेगा।

सुरसंड। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 08:50 बजे प्रखंड कार्यालय, सुरसंड के प्रांगण में चंदन कुमार प्रखंड प्रमुख सुरसंड के द्वारा राष्ट्रीय ध्वाजारोहन किया जायेगा।

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026

बैरगनिया में जिलाधिकारी ने की योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा लापरवाही एवं अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, संबंधित पदाधिकारियों के वेतन स्थगन का निर्देश जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने आज बैरगनिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया तथा नगर परिषद क्षेत्र एवं प्रखंड स्तर के सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने नगर परिषद बैरगनिया के कार्यों की विशेष रूप से समीक्षा की। योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित अभियंता के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने बैरगनिया में प्रस्तावित बाइपास सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विकास योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया। प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में जीवन प्रमाणीकरण, पीएम सूर्य घर योजना एवं पीएम रोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत बैरगनिया प्रखंड में अब तक 207 इंस्टॉलेशन किए जाने की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्य की प्राप्ति के साथ-साथ पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आमजनों का काम सर्वोच्च प्राथमिकता पर होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को अपने कार्य के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने तथा जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिला पदाधिकारी ने एसएसबी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने, सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा विशेष रूप से शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया कि आम जनता के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने तथा प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। - Sitamarhi News