गिरिडीह/जमुआ। जमुआ प्रखंड के बरोटांड़ मैदान में आयोजित मुनिया देवी चैंपियन लीग सीजन-5 का खिताब छोटू-11 गांडेय ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजरप्पा की टीम को मात दी और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मैच को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन छोटू-11 गांडेय ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।
मुनिया देवी चैंपियन लीग का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के विजेता को 2.50 लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 1.25 लाख रुपये देने का प्रावधान था।
#muniyadevi #league #championship #season5 #barotand #Giridih #Jamua #MLA