बसपा की जिला मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
डीडवाना।बहुजन समाज पार्टी जिला डीडवाना-कुचामन की मासिक बैठक रविवार को मिर्धा किसान भवन में आयोजित की गई। यह बैठक अपराह्न 4 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा जोन प्रभारी हनुमान सहाय जग्रवाल व संतकुमार महरड़ा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बसपा प्रदेश सचिव बंशीधर भीमसरिया ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल बावरी ने की।इस मौके पर मुख्य अतिथि हनुमान सहाय जग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष बल दिया। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार मेघवाल, लाडनूं विधानसभा उपाध्यक्ष राजू नायक ललासरी, मुलाराम कैराप, बंशीलाल बड़ी छापरी, राजू नायक खुड़ी, सुरेश कुमार बावरी सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Didwana, Nagaur | Jun 21, 2026