
#गोसाईपुर से संगम तक गूंजा ‘रामगोविन्द चौधरी अमर रहें’
#नम आंखों से दी अंतिम विदाई, संगम तट पर अस्थि कलश विसर्जित
#प्रयागराज/#बलिया, 30 सितंबर। #पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री स्व. रामगोविन्द चौधरी के निधन के बाद बुधवार को उनके पैतृक गांव गोसाईपुर से उनके अस्थि कलश को उनके अनुज पंचदेव चौधरी, रामबचन यादव, विश्राम चौधरी एवं शुभैक्षु लेकर प्रयागराज पहुंचे।
गोसाईपुर में अस्थि कलश यात्रा के रवाना होने के दौरान माहौल भावुक रहा। बड़ी संख्या में परिजन, समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग पहुंचे। लोगों ने नम आंखों से स्व. रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षशील जीवन, सादगी, जनसेवा तथा समाजवादी विचारधारा से जुड़े योगदान को याद किया।
अस्थि कलश यात्रा में मौजूद लोगों ने कहा कि स्व. रामगोविन्द चौधरी का जीवन संघर्ष और जनसेवा से जुड़ा रहा। उनके निधन से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा शोक है। यात्रा में उमड़ी भीड़ उनके प्रति लोगों के आत्मीय जुड़ाव को दर्शाती रही।
#संगम तट पर गूंजा ‘रामगोविन्द चौधरी अमर रहें’
#प्रयागराज के संगम तट पर अस्थि कलश पहुंचते ही वातावरण भावुक हो उठा। उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान लोगों ने भरे गले से ‘रामगोविन्द चौधरी अमर रहें’ के नारे लगाए। परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी तथा उनकी स्मृतियों को नमन किया।
#संगम तट पर विधि-विधान के साथ अस्थि कलश का विसर्जन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. रामगोविन्द चौधरी से जुड़ी स्मृतियों को याद किया।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, बंश बहादुर सिंह, सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी, पप्पू पाण्डेय, श्रीभगवान वर्मा, धर्मेंद्र मणिक, सुशांत राज पाठक, लाल बाबू पाण्डेय, हैप्पी पाण्डेय, संजीत यादव, अमित सिंह, कर्ण प्रताप सिंह कुन्नू, प्रदीप सिंह, तन्नू यादव, पारसनाथ यादव, विजय सिंह, सुमंत यादव, प्रिंस कुमार, दीप्तिमान सिंह राहुल, रामा चौधरी, लालू चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, अभिराम तिवारी, अनु श्रीवास्तव, प्रिंस मोदनवाल, मिंटू सिंह, रमाशंकर यादव, पिंटू वर्मा, वीरेंद्र यादव, अरुण यादव, महानगर अध्यक्ष इफतिखार हुसैन, सपा नेता तारीक, ‘संगम पत्रिका’ के संपादक अजीत सिंह, सईद अज्जू, युवजन सभा अध्यक्ष रविंद्र यादव, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, कृष्णमूर्ति यादव, दिनेश यादव, छात्र नेता राहुल पटेल, अजीत यादव, आदिल हमजा, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष समीर पाण्डेय, शिव शंकर सरोज, हरेंद्र यादव, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।