#rajasthan | जयपुर में AIAPGET परीक्षा रद्द, 1 सितंबर को री-एग्जाम
जयपुर के सत्य साईं PG कॉलेज में 22 अगस्त को आयोजित AIAPGET परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से कई अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। NTA के अनुसार, केंद्र पर 192 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 49 अभ्यर्थी पावर फेलियर के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर पाए। छात्रों के अनुसार, बिजली जाने के बाद जनरेटर में डीजल नहीं था और कंप्यूटर बंद हो गए। परीक्षा का समय खत्म होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई। अब NTA ने प्रभावित 49 अभ्यर्थियों के लिए 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया है।