✅ पारदर्शिता, सुरक्षा और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण!
आज वैशाली जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पूर्णतः कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व में प्रशासन ने सुरक्षा, निगरानी एवं परीक्षा प्रबंधन के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए। दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, उड़नदस्ता दलों एवं नियंत्रण कक्ष की सतत निगरानी से पूरी परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हुई।
विशेष बात यह रही कि किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार या अव्यवस्था की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई तथा किसी अभ्यर्थी को निष्कासित नहीं किया गया।
👏 सफल परीक्षा संचालन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं केंद्राधीक्षकों को धन्यवाद।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
#Vaishali #BiharPoliceRecruitment #FairExamination #GoodGovernance #TransparentAdministration #VaishaliAdministration
Vaishali, Bihar | Jun 24, 2026