Bettiah News : पहाड़पुर के नए थानाध्यक्ष बने देवेंद्र कुमार
पश्चिम चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने पदभार संभाला है। देवेंद्र कुमार इससे पहले जिले के कुमारबाग और नवलपुर थाना में थानाध्यक्ष (SHO) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
देवेंद्र कुमार 2014 बैच के पुलिस इंस्पेक्टर हैं। विभिन्न थानों में कार्य करने के दौरान उन्हें पुलिस प्रशासन एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में काम करने का अनुभव रहा है। उनके पहाड़पुर थाना की जिम्मेदारी संभालने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर लोगों में उम्मीद जगी है।नए थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम लोगों की शिकायतों का नियमानुसार समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।