#बीदासर अस्पताल आंदोलन: 7 साल बाद 13 आंदोलनकारियों को न्यायालय से राहत
वर्ष 2019 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान बीदासर अस्पताल की अव्यवस्थाओं और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर किए गए आंदोलन के मामले में न्यायालय ने 13 आंदोलनकारियों को दोषमुक्त कर दिया है।
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर हुए इस आंदोलन में क्षेत्र के पर्यावरण कार्यकर्ता सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। करीब सात वर्ष तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद बीदासर न्यायालय ने सभी 13 आंदोलनकारियों को दोषमुक्त कर दिया।
न्यायालय के फैसले के बाद आंदोलनकारियों में खुशी का माहौल है। आंदोलन से जुड़े जुगल प्रजापति ने कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।” उन्होंने न्यायालय के निर्णय को सत्य की जीत बताया।
आंदोलनकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना था। सात साल बाद आए फैसले से उन्हें न्याय मिलने का भरोसा और मजबूत हुआ है।