पहुना क्षेत्र में शिव भक्तों में अपार उत्साह एवं खुशी, दर्शन को लग रही कतारें।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
राशमी। क्षेत्र के त्याग एवं तपस्या की भूमि पहुना सदर बाजार में स्थित चहुंमुखी शिव मंदिर में सावन माह के पावन पर्व पर भगवान शिव भोलेनाथ का प्रतिदिन विशेष श्रृंगार पूजा अर्चना की जा रही है। इस विशेष दर्शन एवं श्रृंगार को लेकर क्षेत्र के शिव भक्तों महिलाओं एवं कन्याओं में अपार उत्साह का संचार देखा जा रहा है।