चोरी के माल सहित आरोपी गिरफ्तार, 36 रेडीमेड कपड़े व 2 जोड़ी चप्पल बरामद
कासगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासगंज पुलिस ने जनता के सहयोग से चोरी के माल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान के नेतृत्व में थाना कासगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 जून 2026 की शाम को सुरेन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी सलेमपुर लाला, थाना ढोलना, जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वादी की दुकान, चामुण्डा गेट किला रोड कासगंज से चोरी किए गए लगभग 36 पीस रेडीमेड कपड़े एवं 2 जोड़ी चप्पल बरामद की गईं।
इस संबंध में थाना कासगंज पर मु.अ.सं. 347/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
सुरेन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी सलेमपुर लाला, थाना ढोलना, जनपद कासगंज।।
#kasganjnews