
साइबर सेल मेंहदावल की बड़ी सफलता: हैक हुए मोबाइल से उड़ाए गए 25 हजार रुपये पीड़ित को वापस दिलाए
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "क्रैक साइबर क्राइम अभियान" के तहत साइबर सेल थाना मेंहदावल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक समन्वय के माध्यम से पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 25 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी।पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम बेलौली निवासी जगदम्बा त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल हैक कर यूपीआई के माध्यम से 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली है।
शिकायत प्राप्त होते ही साइबर सेल थाना मेंहदावल की टीम सक्रिय हुई और एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 33106260129680 का संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंक से तत्काल संपर्क किया। तकनीकी जांच एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीड़ित की पूरी धनराशि सुरक्षित वापस कराई गई।
अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित जगदम्बा त्रिपाठी ने संतकबीरनगर पुलिस एवं साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
साइबर सेल टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह,उपनिरीक्षक संजय कुमार वर्मा ,आरक्षी संदीप कुमार गौत ,आरक्षी सौरभ कुमाररिक्रूट आरक्षी अमित कुमार ,जनपद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन अथवा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।