
#बिसाऊ के जटिया अस्पताल में उत्साह पूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बिसाऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सेठ रामगोपाल जटिया राजकीय अस्पताल में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे अस्पताल प्रभारी डॉ. नितेश गर्वा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद, यूनानी, जनता क्लिनिक सहित अस्पताल के समस्त चिकित्सक एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।योग प्रशिक्षक राकेश बुडानिया एवं डॉ. अनिता के निर्देशन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति तथा अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व पर बताया गया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त रखने के साथ-साथ अनेक बीमारियों से भी बचाता है। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रभारी डॉ. नितेश गर्वा ने सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।
#dmjhunjhunu #shekhawatiexpress #bissau #UpdateNews #RajasthanNews #viralpost