
लकड़ी के कोल्हू से प्राकृतिक तरीके से निकले तेल ने कमलकांत को दिलाई अलग पहचान.....
-सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से मिला व्यवसाय विस्तार का संबल, 40 लाख रुपये तक पहुंचा वार्षिक कारोबार....
सिरसा । प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े छोटे उद्यमों को आगे बढऩे के अवसर मिल रहे हैं। इस योजना का लाभ उठाकर मंडी डबवाली निवासी कमल कांत ने ‘ऑर्गेनिक नेचुरल एग्रो’ के नाम से अपना व्यवसाय स्थापित किया और आज लकड़ी के कोल्हू से तैयार किए जा रहे प्राकृतिक तेलों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। कमल कांत ने बताया कि उन्होंने लकड़ी के कोल्हू से कोल्ड प्रेस्ड तेल निकालने का कार्य शुरू किया था। अपने व्यवसाय को विस्तार देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत वित्तीय सहायता एवं बैंक ऋण का लाभ लिया। उन्हें करीब 12 लाख रुपये की सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय को विस्तार दिया और उत्पादन एवं विपणन की सुविधाओं को मजबूत किया।
शुद्ध तेल उत्पादन से मिली रोजगार की राह
‘ऑर्गेनिक नेचुरल एग्रो’ में लकड़ी के कोल्हू से प्राकृतिक तरीके से तेल निकाला जाता है। कमल कांत ने बताया कि इस प्रक्रिया में तेल को अत्यधिक गर्म नहीं किया जाता, जिससे तेल के प्राकृतिक गुणों को बनाए रखने में मदद मिलती है। लकड़ी के कोल्हू से तेल निकालने की पारंपरिक पद्धति के कारण उनके उत्पादों को ग्राहकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में उनकी इकाई में 8 कर्मचारी कार्यरत हैं। उनके व्यवसाय का वार्षिक कारोबार लगभग 40 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इस प्रकार उनका उद्यम स्वयं के लिए आय का साधन बनने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार का माध्यम बना है।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Oct 1, 2026