#मूर्तिकला प्रतियोगिता में #सशिवि मंदिर #जड़धार गांव के छात्र #वंश नेगी रहे प्रथम
#नई टिहरी। #विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध शिशु शिक्षा समिति उत्तराखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का समापन सरस्वती शिशु मन्दिर बौराडी नई टिहरी में बीते दिनों हुआ। जिसमें 9 संकुलों के विभिन्न विद्यालयों से 230 भैया-बहनों ने प्रतिभाग किया। जिसमें #आनन्द सिंह जड़धारी #सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर #जड़धारगांव के तीन छात्रों #वंश नेगी कक्षा सप्तम ने मूर्ति कला, #आयुष कक्षा अष्टम् बाल वर्ग में चित्रकला और #कृष्णा कक्षा पंचम शिशु वर्ग में चित्रकला बौद्धिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर #जिले में #प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपनी उपलब्धि से विद्यालय को गौरवान्वित करने का कार्य किया। इसके साथ ही दिनांक 16 व 17 सितंबर 2026 को होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अपना स्थान पक्का किया। बच्चों की इस सफलता के लिए विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जाहिर कर उन्हें बधाई दी।