
पेट्रोल पंप कर्मचारी से हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार
डॉ. राजेश वधवाकुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने के आरोपी गुरजीत सिंह वासी मोहाली पंजाब हाल वासी नई दिल्ली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में पुलिस को दी अपनी शिकायत में सुरेश कुमार वासी शंकर कालोनी पीपली ने बताया की उसका जीटी रोड उमरी चौक पर पेट्रोल पंप है। 29 मार्च 2026 को सुबह 5 बजे एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की मोटरसाइकिल पर हेलमेट लिए व्यक्ति आया। उस व्यक्ति ने मौके पर मौजूद कर्मचारी कर्मबीर से पैट्रोल ना डलवाकर पिस्तौल के बल पर नकदी लूटने का प्रयास किया। कर्मचारी कर्मबीर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाये। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।
28 सितम्बर 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्गनिर्देश में पीएसआई राहुल, नरेंद्र, सहायक उप निरीक्षक कुलदीप, प्रवेश कुमार व सिपाही प्रदीप कुमार की टीम ने पैट्रोल पंप कर्मचारी से हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने के आरोपी गुरजीत सिंह वासी मोहाली पंजाब हाल वासी नई दिल्ली को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।