
केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (पुलिस डिवीजन) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के आधार पर चयनित भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की कैडर आवंटन सूची जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, अधिकारियों को उनकी रैंक, श्रेणी और वरीयता के आधार पर विभिन्न राज्यों में तैनाती दी गई है।
इस बार झारखंड को छह नए आईपीएस अधिकारी मिले हैं, जिससे राज्य की पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। झारखंड कैडर आवंटित होने वालों में करन कुमार (रैंक 174) और सौरभ राजेंदु (रैंक 199) शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली के काबिल भार्गव (रैंक 122) और पुलकित बंसल (रैंक 155), उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह (रैंक 168) तथा राजस्थान के कर्मवीर नरवाडिया (रैंक 795, एससी श्रेणी) को भी झारखंड कैडर मिला है।
प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ये अधिकारी राज्य में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे। नए अधिकारियों की नियुक्ति से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ पुलिस प्रशासन में तेजी आने की उम्मीद है।
#citilivejharkhnand#ips#jharkhandcadre # tradeengreaals #nonfollowers #JharkhandPolice #foryoupageシ