गोपालगंज: भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ छे/ड़खानी और अशोभनीय हरकत करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.