
बहराइच के लाल ने रचा इतिहास अर्नव सिंह ने नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बहराइच:--बहराइच जिले का मान एक बार फिर से राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। बहराइच के उभरते एथलीट अर्नव सिंह ने देहरादून में आयोजित 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में, अर्नव सिंह ने अपने कौशल और मेहनत का लोहा मनवाया है।
यह जीत अर्नव के अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। अब उनकी नज़रें आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं पर टिकी हैं और वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि वह आगे भी इसी तरह सफलता हासिल कर सकें।
शहर के प्रतिष्ठित महाराज सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 9 के छात्र अर्नव लगातार एथलेटिक्स खेल में जिले का मान बढ़ा रहे हैं इससे पूर्व भी अर्नव ने SGFI नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं
इस उपलब्धि पर जिले के एथेलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह टिंकू, सचिव अटल सिंह सहित गणमान्य व्यक्तियों ने अर्नव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह जीत साबित करती है कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है।