Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

रक्सौल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, वीजा खत्म होने के बाद नेपाल भागने की थी तैयारी रक्सौल। भारत में वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद रह रही एक यूक्रेनी महिला को भारत-नेपाल सीमा के निकट रक्सौल में एसएसबी ने हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में उसके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं। जानकारी के अनुसार, 47वीं वाहिनी एसएसबी की बीओपी हरपुर की गश्ती टीम ने शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे एमबीपी-388 के समीप सैनिक रोड से संदिग्ध अवस्था में एक विदेशी महिला को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान यूक्रेन की नागरिक ओक्साना शेवत्सोवा के रूप में हुई। उसके पास यूक्रेन का वैध पासपोर्ट मिला, लेकिन भारत में रहने के लिए कोई वैध वीजा नहीं मिला। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह मार्च 2022 में भारत आई थी और गोवा तथा शिमला में रह चुकी है। उसका भारतीय वीजा मार्च 2023 में ही समाप्त हो गया था, जिसके बावजूद वह देश में रह रही थी। महिला ने यह भी खुलासा किया कि अगस्त 2023 में वह अपने यूक्रेनी साथी दिमित्री बोर्कोवेट्स के साथ पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार हुई थी। दोनों को जेल भेजा गया था और बाद में अलग-अलग समय पर जमानत पर रिहा किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद वह दिल्ली में रहने लगी। वहीं जासिम नामक व्यक्ति ने पटना निवासी आदिल के माध्यम से उसे नेपाल भेजने की व्यवस्था की। इसके तहत वह बस से पटना पहुंची और वहां से टैक्सी के जरिए रक्सौल लाई गई थी। एसएसबी ने महिला को हिरासत में लेकर संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि उसे अवैध रूप से नेपाल भेजने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

MORE NEWS

जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों का प्रदर्शन, मलाही टोला सड़क निर्माण की उठाई मांग

बैरिया। बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मलाही टोला को मुख्य मार्ग पखनाहा बाजार से जोड़ने वाली जर्जर सड़क पर जलजमाव की समस्या को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। उनका कहना था कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बरसात के दिनों में करीब डेढ़ फीट तक पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। बावजूद इसके अब तक सड़क की मरम्मत या निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शन में विकास कुमार निषाद, मनोज कुमार, भूटी मास्टर, अर्जुन कुमार, प्रेमसागर राम, साबिर मियां, पूजन कुमार, प्रकाश भगत, विजय शाह, विदेश भगत, सिकंदर भगत, संतोष भगत, सलीम मियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग से तत्काल समस्या का समाधान कराने की मांग की।

जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों का प्रदर्शन, मलाही टोला सड़क निर्माण की उठाई मांग बैरिया। बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मलाही टोला को मुख्य मार्ग पखनाहा बाजार से जोड़ने वाली जर्जर सड़क पर जलजमाव की समस्या को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। उनका कहना था कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बरसात के दिनों में करीब डेढ़ फीट तक पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। बावजूद इसके अब तक सड़क की मरम्मत या निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शन में विकास कुमार निषाद, मनोज कुमार, भूटी मास्टर, अर्जुन कुमार, प्रेमसागर राम, साबिर मियां, पूजन कुमार, प्रकाश भगत, विजय शाह, विदेश भगत, सिकंदर भगत, संतोष भगत, सलीम मियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग से तत्काल समस्या का समाधान कराने की मांग की।

Bettiah, West Champaran | Jul 16, 2026

एसएसबी 44वीं वाहिनी और बिहार पुलिस का संयुक्त हरित अभियान, मोतिहारी में लगाए गए 100 फलदार व छायादार पौधे

एसएसबी 44वीं वाहिनी और बिहार पुलिस का संयुक्त हरित अभियान, मोतिहारी में लगाए गए 100 फलदार व छायादार पौधे

Bettiah, West Champaran | Jul 16, 2026