
चमूंडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड नर्सिंग कॉलेज के 44 विद्यार्थियों ने किया आश चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण
Kullu Times
आश चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर में चमूंडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड नर्सिंग कॉलेज के 44 नर्सिंग विद्यार्थियों ने अपनी नर्सिंग ट्यूटर शैलजा के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को सेंटर में संचालित बाल विकास, पुनर्वास एवं थेरेपी सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
भ्रमण के दौरान साम्फिया फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर बीजू हिमदल ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं सामाजिक पहलों की जानकारी साझा की। उन्होंने विशेष रूप से आश चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर में उपलब्ध विभिन्न थेरेपी सेवाओं, बच्चों के समग्र विकास एवं पुनर्वास की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
इसके उपरांत सेंटर की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. जागृति भाटेजा ने विद्यार्थियों को सेंटर का भ्रमण करवाया तथा विभिन्न थेरेपी यूनिट्स, उपकरणों एवं उपचार पद्धतियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सेवाओं का अवलोकन किया और विशेषज्ञों से व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर आश चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर, साम्फिया फाउंडेशन ने चमूंडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड नर्सिंग कॉलेज का हार्दिक आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण हेतु आश चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर का चयन किया। संस्था को विश्वास है कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल एवं संवेदनशीलता को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Kullu, Kullu | Jul 17, 2026