रतिया में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, 8.10 ग्राम हेरोइन बरामद
थाना शहर रतिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 8.10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान भोली पत्नी बब्बी राम निवासी रतिया के रूप में हुई है।
थाना शहर रतिया प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त और अपराध रोकथाम के दौरान वार्ड नंबर-5 स्थित बाईपास क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक महिला पुलिस वाहन को देखकर घबराकर वापस मुड़ने लगी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली।
तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 8.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह हेरोइन किससे लेकर आई थी और इसे किसे सप्लाई करने वाली थी। मामले की जांच जारी है।