सरकारी आईडी और पासवर्ड चुराकर सरकारी योजनाओं में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम देने वाले अनगिनत चेहरों को बेनकाब करने वाला झालावाड़ पुलिस का 'ऑपरेशन शटर डाउन' अब पूरे राजस्थान के लिए नजीर बन रहा है.
22 अक्टूबर 2025 की उस दरमियानी रात मैं और देश के जाने-माने फोटो जर्नलिस्ट पुरुषोत्तम दिवाकर इस साहसिक अभियान के प्रत्यक्ष साक्षी बने थे.
अब राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के इस अभिनव अभियान की सराहना करते हुए सरकारी योजनाओं में हो रही सेंधमारी रोकने के लिए पूरे प्रदेश में इसी तर्ज पर कार्रवाई करने की सलाह दी है.
मुख्य सचिव ने गत 1 अक्टूबर को विभिन्न विभागों की बैठक बुलाकर ऑपरेशन शटर डाउन की तर्ज पर काम करने का निर्णय लिया. बैठक में एसपी अमित कुमार बुडानिया के प्रस्तुतिकरण की उन्होंने खुलकर सराहना की.
एक जिले की पुलिस की पहल का प्रदेशव्यापी व्यवस्था में बदलाव की दिशा बनना, इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि है.
Barmer, Barmer | Oct 2, 2026