➡️ कृषि विज्ञान केंद्र हरदा मे पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली से शनिवार को कृषक एवं कृषक महिलाओं के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 23 की किस्त का अंतरण किया। इस कार्यक्रम में लगभग 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में 18.880 करोड रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। कृषि विज्ञान प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि वर्ष में तीन बार समान किस्तों में राशी रुपए 2000/- की किसान सम्मान निधि का हस्तांतरण फसल की तैयारी हेतु किया जाता है। इस राशि का उपयोग कृषि आदान जैसे बीज, खाद आदि के क्रय हेतु किया जाएगा। उन्होंने शासन की इस योजना को कृषक क्षेत्र में अत्यंत लाभकारी बताया।
Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#PMKISAN #23rdinstallment
#Harda #हरदा