झारखंड प्रीमियम क्रिकेट लीग में गोबिंदपुर के कर्माटांड़ पंचायत की पूर्व मुखिया के पुत्र प्रांचल कुमार का जमशेदपुर स्टीलर्स टीम में हुई चयनित लोगों ने दी बधाई
झारखंड T20 क्रिकेट लीग में गोबिंदपुर अंचल सह प्रखंड क्षेत्र के कर्माटांड़ पंचायत के पूर्व मुखिया मीना देवी की पुत्र प्रांचल कुमार का जमशेदपुर स्टीलर्स टीम में बतौर स्पिनर गेंदबाज के रूप हुई चयनित लोगों ने दी बधाई, जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड प्रीमियर लीग की शुरुआत 10 जून 2026 से होने जा रही है। IPL की तर्ज पर होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें राज्य की कुल 6 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी
जेएससीए के अनुसार, इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य झारखंड के सुदूर इलाकों में छिपी युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें नेशनल-इंटरनेशनल स्तर के लिए निखारना है।