
39वीं वाहिनी SSB पलिया में डॉग रिफ्रेशर प्रशिक्षण एवं अंतर-क्षेत्रक श्वान प्रतियोगिता का समापन
पलियाकलां-खीरी। 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) पलिया में 7 से 18 सितंबर तक आयोजित डॉग रिफ्रेशर प्रशिक्षण तथा 16 से 17 सितंबर तक आयोजित अंतर-क्षेत्रक श्वान प्रतियोगिता-2026 का शुक्रवार को समापन हुआ।
समापन समारोह में सीमान्त मुख्यालय SSB रानीखेत के कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. अश्वनी कुमार सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्रक मुख्यालय SSB पीलीभीत के कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. गुरविंदरजीत सिंह, 39वीं वाहिनी के उप कमांडेंट श्री जगजीत बहादुर जेगवार, सहायक कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. मनीष कुमार खंडेलवाल सहित श्वान दल के कार्मिक एवं उनके श्वान मौजूद रहे।
प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता में 39वीं वाहिनी पलिया, 49वीं वाहिनी पीलीभीत, 57वीं वाहिनी सितारगंज, 05वीं वाहिनी चम्पावत और 11वीं वाहिनी डीडीहाट के श्वानों एवं उनके हैंडलर्स ने प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य श्वानों और उनके हैंडलर्स की कार्यकुशलता को बेहतर बनाना तथा श्वान दल की परिचालन क्षमता में वृद्धि करना रहा।
समापन अवसर पर डॉ. अश्वनी कुमार सिन्हा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों एवं उनके श्वानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी समर्पण और उत्कृष्टता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
#paliakalankheri #followers #news #highlights #39bnssb