
जिला पुलिस हमीरपुर की पीओ सेल को बड़ी सफलता, उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
हमीरपुर, 15 जुलाई। जिला पुलिस हमीरपुर की पीओ सेल ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए उद्घोषित अपराधी विजय सिंह निवासी गांव मोहड़ा गुगा, डाकघर कपाहड़ा, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय सिंह को 1 अप्रैल, 2024 को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, बड़सर द्वारा परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 के तहत दर्ज दो निजी परिवाद मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
जिला पुलिस की पीओ सेल द्वारा लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 14 जुलाई, 2026 को आरोपी को महादेव, सुंदरनगर (जिला मंडी) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
इस कार्रवाई को पीओ सेल के एएसआई मनोज कुमार एवं मुख्य आरक्षी मनोहर लाल ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
जिला पुलिस हमीरपुर ने कहा है कि न्यायालयों के आदेशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने तथा उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।