Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

ओबरा विधायक के गुर्गो ने टायर एजेंसी के संचालक, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे को घर में घुसकर पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद The silence media news औरंगाबाद - जिले के दाऊदनगर थाना क्षेत्र के भखरुआँ मोड़ पर स्थित एक टायर एजेंसी के संचालक, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे को अपराधियों ने घर में घुसकर पिटाई की है। पिटाई करने वालों में ओबरा विधायक का भांजा डॉ आर्यन, कर्मचारी मनीष यादव, झोंकि यादव समेत दर्जन भर अपराधी शामिल हैं। एजेंसी संचालक प्रवीण सिंह उसी बिल्डिंग में परिवार समेत निवास भी करते हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र स्थित भखरुआं मोड़ तिवारी मुहल्ला स्थित एक टायर एजेंसी में शुक्रवार को घर में घुसकर अपराधियों ने मारपीट की है। घटना में स्थानीय विधायक प्रकाश चंद्र के भांजे और अन्य कर्मचारियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। एजेंसी संचालक प्रवीण कुमार सिंह के प्रतिष्ठान पर हुई इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 को कई घंटों तक जाम रखा। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित रहा। 380 रूपये को लेकर हुआ विवाद, गाली गलौज से बढ़कर मारपीट तक पहुंची प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र के भांजे डॉ आर्यन अपने वाहन के टायर में नाइट्रोजन डलवाने गए थे, जहां संचालक द्वारा 380 मांगे गए। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया। टायर एजेंसी संचालक के परिजन ने लगाए ओबरा विधायक पर गंभीर आरोप इस बीच एजेंसी संचालक प्रवीण कुमार सिंह के परिजन पूर्व विधायक के पुत्र कुणाल प्रताप ने स्थानीय विधायक प्रकाश चंद्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा रामविलास के विधायक प्रकाश चंद्र के साथ रहने वाले 15 से 20 लोगों ने उनके घर और प्रतिष्ठान में घुसकर उनके फूफा, फुआ तथा स्टाफ के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर विधायक की गाड़ी से ही आए थे, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 24 एएम 0009 था। उन्होंने मामले में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग मगध प्रक्षेत्र के डीआईजी विकास वैभव से की है। हालांकि विधायक प्रकाश चंद्र की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। मारपीट मामले मेंपुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार घटना के संबंध में दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि टायर में हवा भरने के विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है। पीड़ित टायर एजेंसी संचालक प्रवीण कुमार सिंह ने प्राथमिकी में कहा है कि विधायक के दूर के रिश्ते के भांजे डॉ. आर्यन ने समर्थकों को बुलाकर प्रतिष्ठान व घर में घुसकर मारपीट की है। मामले में बीएनएस की सुसंगत धाराओ के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में मनीष यादव, झोंकी यादव और एक अन्य शामिल है। मामले में सीसीटीवी वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस अन्य हमलावरों की पहचान में जुटी है। शीघ्र ही अन्य हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले भी विवादों में रहे हैं विधायक प्रकाश चंद्रा का विवादों से पुराना और गहरा नाता रहा है। उनके बड़े बोल और कार्यशैली हमेशा विवादों को जन्म देती रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में जब उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल को बुलाया था, तो उसने प्रकाश चंद्रा पर बेहद गंभीर आरोप लगा डाले थे। हालांकि, बाद में अमीषा ने आरोप वापस ले लिए थे। इसके बाद भी उन पर दाउदनगर के अंचल अधिकारी ने पीटने का आरोप लगाया था। साथ ही अपने पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी को बेरहमी से पीटने का उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 2 साल पहले एक शिक्षक रजनीश कुमार को भी प्रकाश चंद्र के कर्मचारियों ने बेरहमी से पीटा था। इस घटना के बाद से शहर में आक्रोश व्याप्त है। #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #aurangabad #औरंगाबाद #obra #PrakashChandra #prakashchandraobra #LJP

Obra, Aurangabad | Jul 3, 2026