
।।प्रेस नोट।।
थाना भगुवापुरा, जिला दतिया
*थाना भगुवापुरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत चावला एवं एसडीओपी श्री अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना भगुवापुरा पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नाबालिग बच्चे को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण :*
दिनांक 22 जून 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि एक बस स्टैंड भगुवापुरा पर अकेला बैठा हुआ हैं। सूचना मिलते ही थाना भगुवापुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चे से नाम एवं पता पूछा।
*पुलिस कार्यवाही :*
पुलिस द्वारा तत्परता से बच्चे के परिजनों का पता लगाकर उनसे संपर्क किया गया। इसके पश्चात उनके पिता लली आदिवासी नि समथर जिला झांसी को थाना बुलाया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर बच्चे को उनके पिता के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने दतिया पुलिस एवं थाना भगुवापुरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
*सराहनीय भूमिका :*
इस कार्य में थाना प्रभारी भगुवापुरा उप निरीक्षक शाकिर अली खान, सउनि राजबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह एवं आरक्षक संजय की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है।