गिरिडीह में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झरियागद्दी में दहेज के लिए तीन बच्चों की मां पूर्णिमा पंडित की ह,त्या कर श,व जलाने का आरोप लगा है। आरोप है कि पति रामेश्वर पंडित और सास भारती देवी ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया और इसके बाद फरार हो गए। सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की मांग की है और मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी किनारे अधजला श,व बरामद किया, हालांकि उसकी पहचान अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिवार का आरोप है कि लगातार दहेज प्रताड़ना के कारण यह ह,त्या हुई और आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। मृतका का विवाह 13 वर्ष पूर्व जामताड़ा जिले के मिहिजाम निवासी रामेश्वर पंडित से हुआ था और तब से ही उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी।
#jhariyagadi #dowry #giridih #giridihnews