सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का दावा—राहुल गांधी को नहीं लगाई गई फटकार, मीडिया से माफी की मांग
कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर मीडिया में प्रसारित खबरों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोर्ट की टिप्पणी वादी नंबर 6 को लेकर थी, राहुल गांधी को लेकर नहीं। पार्टी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए गलत खबर फैलाई गई और संबंधित मीडिया संस्थानों से माफी मांगने की मांग की।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज के जरिए कहा कि ऑर्डर डिक्टेट करते समय भी सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया था। पार्टी ने इसे लेकर मीडिया संस्थानों की रिपोर्टिंग पर आपत्ति जताई और कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी “वोट चोरी” के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
#BSP24News #RahulGandhi #Congress #SupremeCourt #VoteChori