#अलीगढ AMU फार्माकोलॉजी विभाग को मिला नया चेयरमैन, प्रो. फरहान अहमद खान संभालेंगे तीन साल की जिम्मेदारी,अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में प्रो. फरहान अहमद खान को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 8 अगस्त 2026 से तीन वर्षों का होगा। प्रो. खान क्लिनिकल फार्माकोलॉजिस्ट और जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ड्रग एंड पॉइजन इंफॉर्मेशन सेंटर के कंसल्टेंट हैं। उन्होंने जेएनएमसी, एएमयू से एमबीबीएस और फार्माकोलॉजी में एमडी किया है। उनके शोध क्षेत्र में दवाओं का तर्कसंगत उपयोग, फार्माकोजेनेटिक्स, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस, फार्माकोविजिलेंस, मधुमेह और कैंसर शामिल हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं।
#AMU #Aligarh #Pharmacology #JNMC #EducationNews
Koil, Aligarh | Aug 9, 2026