नमस्ते देवास…
आप सभी ने हेलो! देवास को हमेशा प्यार, विश्वास और साथ दिया है। इसी प्यार के साथ हमने सपना देखा था — रुद्ररास का…
एक ऐसा आयोजन, जो देवास को संस्कृति, परंपरा और भक्ति से जुड़ा एक भव्य अनुभव दे।
लेकिन समाज की भावनाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों की गाइडलाइन का सम्मान करते हुए हमने रुद्ररास को अब एक छोटे और सीमित पारिवारिक आयोजन के रूप में करने का निर्णय लिया है।
इसमें केवल हेलो! देवास परिवार, गरबा वर्कशॉप से जुड़े प्रतिभागी, आयोजक, सहयोगी और उनके परिवार शामिल हो सकेंगे।
सच कहें तो… यह फैसला हमारे लिए आसान नहीं था।
क्योंकि रुद्ररास सिर्फ एक आयोजन नहीं, हमारा सपना और हमारा संकल्प था।
अगर इस निर्णय से किसी की उम्मीद टूटी हो, तो हेलो! देवास परिवार हृदय से क्षमा प्रार्थी है।
लेकिन याद रखिए…
सपना छोटा नहीं हुआ है, बस उसके कदम आज थोड़े ठहर गए हैं।
वक्त बदलेगा, मौका फिर आएगा…
और जिस दिन आएगा, जो ठाना है, वो करके दिखाएंगे।
आपका प्यार और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे।
जय माता दी - हेलो! देवास परिवार