Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad

आवासी विवाद में भाई ने भाई को ही खत्म कर दिया, परिवार में मचा कोह'राम। मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मानशाही नवादा गांव स्थित नवादा चौक के पास छोटे भाई ने बड़े भाई की जांता (पत्थर के उपकरण) से सिर कूचकर ह'त्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संतोष महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संतोष महतो और उनके छोटे भाई अशोक महतो के बीच घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक महतो ने घर में रखे जांता से संतोष महतो के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से संतोष महतो की मौके पर ही मौत हो गई ।घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। हालांकि सूचना मिलते ही मुसहरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, श'व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक महतो को हिरासत में ले लिया है। एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आपसी विवाद के दौरान सिर पर गंभीर चोट लगने से एक व्यक्ति की मौ'त हुई है। ह'त्या का आरोप मृतक के छोटे भाई पर है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।

Musahri, Muzaffarpur | Jun 28, 2026