
सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने दो सरपंचों को दिया नोटिस
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने ग्राम पंचायत दुल्हागन सरपंच श्री संजय दैपुरिया तथा ग्राम पंचायत मसूरी सरपंच श्री जितेन्द्र ओझा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री चौहान ने सूचित किया है कि ग्राम पंचायत दुल्हागन में शासन की महत्वकांक्षी योजना अमृत सरोवर कार्य पूर्ण कराने हेतु सरपंच श्री संजय दैपुरिया तथा ग्राम पंचायत मसूरी में शासन की अटल पंचायत भवन का कार्य पूर्ण कराने हेतु सरपंच श्री जितेन्द्र ओझा को बार-बार निर्देश दिये जाने के बाद भी आपके द्वारा उक्त कार्य अभी तक पूर्ण नहीं कराया गया, जिससे वरिष्ठ कार्यालय से बेहद नाराजगी व्यक्त की गई है।
आपका उक्त कृत्य म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के विपरीत होने से क्यों न आपके विरुद्ध विधि संगत कार्यवाही की जावे।
अतः आप अपना जवाब समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करें, समयावधि में जवाब प्रस्तुत न करने की दशा में यह माना जावेगा कि आपको इस सम्बन्ध में कुछ नहीं कहना है। आपके विरूद्ध प्रस्तावित कार्यवाही अमल में लाई जावेगी। जिसके लिये आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind