
#राठ: सूने मकान का ताला तोड़कर ढाई लाख के जेवरात और सामान चोरी
राठ के टिकरिया गांव में वारदात, पीड़ित परिवार राजकोट में करता है मजदूरी
राठ (हमीरपुर)। टिकरिया गांव में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, पीतल के बर्तन और महंगी साड़ियां चोरी कर लीं। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी श्रीकांत राजपूत परिवार सहित गुजरात के राजकोट में रहकर मजदूरी करते हैं। उनका मकान गांव में बंद था। आरोप है कि मंगलवार रात चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी से दो जोड़ी बड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, सोने की तीन अंगूठियां, हाय और एक जोड़ी छोटी पायल चोरी कर ले गए। चोर पीतल के बर्तन और उनकी पत्नी की महंगी साड़ियां भी ले गए।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि दरोगा को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है।
📢 आपके इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं? अपनी राय कमेंट में बताएं।
👍 लाइक करें | ↗️ शेयर करें | 💬 कमेंट करें
📲 Rath Times को फॉलो करें, बुंदेलखंड की ताजा खबरों के लिए।
#RathTimes #highlightseveryone #everyone #चोरी #foryoupage
Rath, Hamirpur | Oct 22, 2026