Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

तकलेच-काशापाट मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरा; चालक सहित छह लोगों की मौत रामपुर उपमंडल के तकलेच-काशापाट मार्ग पर शुक्रवार को एक अत्यंत दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पुलिस थाना रामपुर को सूचना प्राप्त हुई कि तकलेच से काशापाट जा रहा एक पिकअप वाहन (नंबर HP-06B-2420) अनियंत्रित होकर सड़क से सैकड़ों मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस थाना रामपुर की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार चालक सहित सभी छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) तकलेच पहुंचाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है— अभिषेक सैनी (23 वर्ष), पुत्र श्री नर सिंह, निवासी गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला। अशोक जैन (32 वर्ष), पुत्र श्री दयाल जैन, निवासी गांव छल्टा, तहसील रामपुर, जिला शिमला (वाहन चालक)। लायक राम (56 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय श्री मागू राम, निवासी गांव पट, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला। नितिन जैन (23 वर्ष), पुत्र श्री मैन राम, निवासी गांव छल्टा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला। आशा कुमारी (40 वर्ष), पत्नी श्री सत्य प्रकाश आजाद, निवासी गांव कवानू, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू। यूगल आजाद (12 वर्ष), पुत्र श्री सत्य प्रकाश आजाद, निवासी गांव कवानू, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू। प्रथम दृष्टया यह मामला वाहन चालक की लापरवाही से संबंधित प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच जारी है। जिला पुलिस शिमला ने इस हृदयविदारक दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी व्यक्तियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

MORE NEWS