भाजपा की जुलैखा बानो बनीं उपाध्यक्ष, भाजपा खेमे में भारी उत्साह
बिसाऊ। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जुलैखा बानो ने जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जुलैखा बानो की जीत के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्ता का समीकरण बदलने के बाद उपाध्यक्ष चुनाव पर भी सभी की निगाहें टिकी थीं। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से वार्ड 22 की सपना और भाजपा की ओर से वार्ड 2 की जुलैखा बानो ने नामांकन दाखिल किया था।
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जुलैखा बानो का स्वागत करते हुए जीत की बधाई दी। अब नगरपालिका बोर्ड में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जुलैखा बानो संभालेंगी।
#बिसाऊ #जुलैखाबानो #भाजपा #उपाध्यक्ष #नगरपालिकाबिसाऊ #नगरपालिका_उपाध्यक्ष #बिसाऊ_नगरपालिका #राजस्थान_राजनीति #स्थानीय_चुनाव #भाजपा_विजय #शेखावाटीएक्सप्रेस #ShekhawatiExpress #BreakingNews #BissauNews #rajasthannewssong