
हर घर हर गृहणी योजना के तहत बी.पी.एल./ए.ए.वाई. परिवारों को 500 रुपये में सिलेण्डर देने बारे।
यमुनानगर, 22 अक्तूबर- हरियाणा सरकार की योजना हर घर हर गृहणी योजना के तहत बी.पी.एल./ए.ए.वाई. परिवारों को 500 रुपये में सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जाना है तथा उनकी बकाया राशि की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जानी है, जिसके संदर्भ में जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक नितिन सिंगला ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए है कि वह जिला के समस्त सीएससी संचालकों से तालमेल करते हुए प्रत्येक गांव में बी.पी.एल./ए.ए.वाई. परिवारों को योजना का लाभ देने हेतु हरियाणा सरकार की वैबसाईट https://epds.haryanafood.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। उपभोक्ता को इसके लिए उसे गैस एजेंसी की पासबुक, बैंक खाते की पासबुक, परिवार पहचान पत्र की कॉपी व परिवार पहचान पत्र में दर्ज मोबाईल नम्बर (ओटीपी के लिए) तथा अपनी एल.पी.जी. आई.डी. प्रस्तुत करनी होगी।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता की एल.पी.जी. आई.डी. कैश मीमो पर अंकित होती है। यदि किसी उपभोक्ता के पास एल.पी.जी. आई.डी. उपलब्ध नहीं है वह अपनी संबंधित गैस एजेन्सी से प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता सम्बन्धित गैस एजेन्सी से अपना इकेवाईसी भी करवाएगे, जिसके लिए उसे संबंधित गैस एजेन्सी को अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि सभी बी.पी.एल./ए.ए.वाई. परिवारों के केवल उसी उपभोक्ता को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिसका पंजीकरण उपरोक्त योजना में दर्ज होगा। इस योजना से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी इस कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01732-251037 पर या अपने नजदीकी खाद्य एवं पूर्ति विभाग के कार्यालय में सम्पर्क करके प्राप्त कर सकते हैं।