#ओरछा की बेतवा नदी स्थित कंचना घाट पर फैली गंदगी, अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और खुलेआम मछली पकड़ने जैसे मुद्दों को लेकर 1 जून 2026 को ब्रेकिंग न्यूज़ वाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर सवाल उठाए थे। खबर में घाटों पर गहरे पानी में नहा रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई थी।
अब इस खबर का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े के निर्देशन में 3 जून को कंचना घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें घाटों और बेतवा नदी की साफ-सफाई कर कचरा हटाया गया। हालांकि घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब भी कई सवाल बने हुए हैं।
#breakingnewswala #NewsUpdate #MPNews #BNWTV