अवैध मछली शिकार के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार, जिला कारागार भेजा गया
दुधवा टाइगर रिजर्व में अवैध मछली शिकार के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेज दिया। संरक्षित क्षेत्र में गश्त के दौरान वनकर्मियों ने आरोपी को अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए पकड़ा। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
दुधवा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
हालांकि, सवाल यह भी है कि दुधवा टाइगर रिजर्व से साइकिलों और मोटरसाइकिलों पर लगातार बाहर लाई जा रही लकड़ी के मामले में कार्रवाई कब होगी? मछली का शिकार करने वाले तो पकड़े जा रहे हैं, लेकिन जंगल से लकड़ी काटकर ले जाने वालों पर कब शिकंजा कसेगा?
#highlightseveryone #paliakalankheri #LakhimpurKheri #दुधवा #PCF