बिहार में अवैध शराब तस्करी की आशंका, पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति।
गिरिडीह जिले के मांसाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत उजबे गांव से अवैध शराब जब्त किए जाने की सूचना सूत्रों के हवाले से सामने आई है। हालांकि, मामले में अब तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।सूत्रों के अनुसार, देवरी थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान से बिहार की ओर कथित तौर पर अवैध शराब का कारोबार किए जाने की बात कही जा रही है। इस कथित कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।मामले को लेकर मांसाडीह ओपी प्रभारी से संपर्क किया गया तब उन्होंने बताया कि वह फिलहाल बाहर हैं। जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी जिसके बाद सभी को सूचना दी जाएगी।अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि शराब कहां से लाई गई थी और इस मामले में किन लोगों की संलिप्तता है।
#highlight
#jharkhand
#dcgiridih
#police
#public