नेचर गाइड बोले, जल्द खुले फांटो जोन।
#रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के नवनियुक्त डीएफओ पुनीत तोमर से नेचर गाइड्स की टीम ने उनसे मुलाकात कर बुके और कॉर्बेट की प्रसिद्ध बाघिन का चित्र भेंट कर स्वागत किया ।
#इस दौरान फाटो जोन के नेचर गाइडों ने कहा कि मानसून के बाद से पर्यटन ठप है, जिससे गाइड, जिप्सी चालक और स्थानीय होटल व्यवसाय से जुड़े सैकड़ों परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
#सभी गाइड्स ने एक मत होकर डीएफओ से मांग की कि फाटो जोन को जल्द से जल्द पर्यटकों के लिए खोला जाए।
#इस दौरान एसडीओ जसपुर, एसडीओ वन सुरक्षा दल सहित मनमोहन बिष्ट, महेंद्र पंवार, मनोज चंदोला, मनोज सैनी, मोहित भारद्वाज, आलीम मलिक, संजय कुमार व अन्य गाइड मौजूद रहे।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar