
#रेवती पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
#बलिया
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना रेवती पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
वादी की तहरीर के अनुसार 13.07.2026 को सुबह 9 बजे 8 वर्षीय बच्ची स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव के ही छोटेलाल यादव पुत्र बालमुकुन्द चौधरी ने स्कूल बंद बताकर बच्ची को रोक लिया। विरोध करने पर आरोपी ने छेड़खानी की और शोर मचाने पर मारपीट कर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर थाना रेवती में मु0अ0सं0 215/2026 पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना में धारा 74, 9(m)/10 पाक्सो एक्ट का विलोपन कर धारा 65(2) BNS व 5(M)/6 पाक्सो एक्ट बढ़ाई गई। इसी क्रम में आज उ0नि0 गौतम सरोज ने टीम के साथ ग्राम रामपुर के पास से *छोटेलाल यादव (44) पुत्र बालमुकुन्द चौधरी, निवासी रामपुर, थाना रेवती* को सुबह 08:40 बजे गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई कर उसे मा0 न्यायालय भेजा गया।
*संबंधित अभियोग:* मु0अ0सं0 215/2026 धारा 65(2), 115(2), 351(3) BNS व 5(M)/6 पाक्सो एक्ट, थाना रेवती।
*गिरफ्तार टीम:*
1. उ0नि0 गौतम कुमार सरोज
2. हे0का0 राकेश कुमार
3. रि0का0 रोहित बिन्द