इटावा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 15 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में पीपल्दा विधानसभा में करीब 800 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें सड़क, पुल और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और किसानों, व्यापारियों व आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
Ladpura, Kota | Jun 3, 2026