गोपालगंज में राजद अल्पसंख्यक सेल की बैठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने रखी पार्टी की बात
गोपालगंज में आयोजित राजद अल्पसंख्यक सेल की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और सभी वर्गों के अधिकारों के मुद्दों को लगातार उठाता रहा है।
उन्होंने कहा कि पार्टी अल्पसंख्यक समाज सहित दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े, गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने की। इस दौरान कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Gopalganj #RJD #RJDMinorityCell #AliAshrafFatmi #TejashwiYadav #LaluPrasadYadav #SocialJustice #MinorityRights #BiharPolitics #GopalganjNews #AwaazTimes