पंचायत समिति नोहर में उपप्रधान पद की दौड़ तेज, एडवोकेट रविन्द्र सिंह की दावेदारी चर्चा में
20 निर्वाचित सदस्यों में 15 से अधिक का समर्थन मिलने का दावा, सिख समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग भी जोर पकड़ रही
नोहर। पंचायत समिति नोहर में उपप्रधान पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ब्लॉक नंबर 27 से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित सदस्य एडवोकेट रविन्द्र सिंह की दावेदारी इन दिनों राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। समर्थकों की ओर से दावा किया जा रहा है कि पंचायत समिति के 20 निर्वाचित सदस्यों में से 15 से अधिक सदस्य उनके समर्थन में हैं। इस दावे के बाद उन्हें उपप्रधान पद के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है।