8 लेन सड़क ने आसान की गुलाब की खेती, पाली हाउस में डच गुलाब से दिलीप सिंह आंजना ने बनाई नई पहचान
रतलाम जिले के ग्राम रिंगनोद निवासी किसान श्री दिलीप सिंह आंजना आधुनिक तकनीक और बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ लेकर गुलाब की खेती में सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं। एक बीघा क्षेत्र में पाली हाउस के माध्यम से डच गुलाब की खेती कर रहे श्री आंजना प्रतिदिन लगभग 40 से 50 बंच गुलाब का उत्पादन कर रहे हैं। उनके खेत से प्रतिदिन लगभग 800 गुलाब के फूल निकलते हैं, जिनसे उन्हें प्रतिदिन करीब 4 से 5 हजार रुपए की आय प्राप्त हो रही है।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh