महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का कहना है कि विज्ञापन के जरिए प्रतिबंधित पान मसाला का अप्रत्यक्ष या सरोगेट प्रचार किया जा रहा है।
नोटिस में तीनों कलाकारों से विज्ञापन में अपनी भूमिका को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें प्रचार से जुड़े सोशल मीडिया कंटेंट हटाने और 15 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश भी दिया गया है। महाराष्ट्र में पान मसाला और गुटखा पर प्रतिबंध लागू है।
FDA ने भ्रामक खाद्य विज्ञापन से जुड़े कानूनों का हवाला देते हुए कार्रवाई की है। मामले में अब तीनों अभिनेताओं के जवाब का इंतजार है।