
पुलिस थाना खेरोदा की बड़ी कार्रवाईः नाकाबंदी तोड़कर भाग रही स्विफ्ट कार से 45.690 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त
थाना खेरोदाः- राज्य में सुदृढ कानून व्यवस्था स्थापित करने एवं विभिन्न अपराधों के विरूद्ध कठोर व प्रभावी कार्रवाई किये जाने हेतू पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में श्री रजत बिश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व श्री श्रवण दास संत वृत्ताधिकारी वृत वल्लभनगर के सुपरविजन में श्री परमेश्वर पाटीदार थानाधिकारी, खेरोदा के नेतृत्व में टीम ने नेशनल हाईवे 48 पर नवानिया रेलवे पुलिया के पास घेराबंदी कर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। जब्त किए गए डोडा चूरा का कुल वजन 45.690 किलोग्राम पाया गया है।
नाकाबंदी देख रॉन्ग साइड भागी कार, पुलिस ने घेराबंदी कर रोका
टीम द्वारा अलसुबह नेशनल हाईवे 48 पर वासुदेव होटल के सामने भटेवर पर विशेष नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान मंगलवाड से उदयपुर की तरफ आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (नंबरः RJ 45 CE 0414) को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस जाब्ते को देखकर चालक ने घबराकर गाड़ी को वापस मंगलवाड़ की तरफ रॉन्ग साइड में मोड़ दिया और तेजी से भगाने लगा। जिस पर टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चालक साइड के आगे और पीछे के टायरों को पंचर / ब्लास्ट कर दिया। इसके बावजूद तस्कर गाडी को भगाते हुए नवानिया रेलवे पुलिया की तरफ ले गया, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर कार को बमुश्किल रोका। मक्के की फसल और घने जंगल का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। पुलिस टीम ने पीछा किया, लेकिन वे हाथ
नहीं आए। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
कार की डिक्की और सीट से बरामद हुए कट्टे
पुलिस टीम ने लावारिस खड़ी स्विफ्ट कार की तलाशी ली, तो कार की पिछली सीट पर एक प्लास्टिक का कहा और डिक्की के अंदर दो प्लास्टिक के कट्टे मिले। तीनों
कट्टों को खोलकर देखने पर उनमें अवैध डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया, जिसका कुल वजन 45.690 किलोग्राम था। पुलिस ने अवैध डोडा चूरा और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया है।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, जांच शुरू
बिना किसी वैध लाइसेंस और परमिट के इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ परिवहन करने पर थाना खेरोदा में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 134/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। मामले का अग्रिम अनुसंधान कानोड थानाधिकारी श्री हुकम सिंह द्वारा किया जा रहा है।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
01. श्री परमेश्वर पाटीदार थानाधिकारी, खेरोदा।
02. श्री प्रेमशंकर स.उ.नि.।
03. श्री बाबूलाल कानि.।
04. श्री दिनेश कानि.।
05. श्री राजवीर कानि.।
06. श्री नितेश कानि.।
07. श्री गणेशराम कानि.।
08. श्री हिंगलाजदान कानि.।
09. श्री नेमीचन्द कानि. चालक ।