सुशांत सिंह राजपूत की मौत की CBI जांच की निगरानी करने वाली IPS अधिकारी नूपुर प्रसाद को इस साल राष्ट्रपति पदक (Medal for Meritorious Service) से सम्मानित किया गया है। 2007 बैच की AGMUT कैडर की IPS नूपुर प्रसाद CBI में अपनी प्रतिनियुक्ति पूरी करने के बाद दिल्ली पुलिस में वापस लौट चुकी हैं। फिलहाल वह दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।
नूपुर प्रसाद ने अपने करियर में दिल्ली पुलिस, CBI समेत कई जगहों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान उनकी भूमिका काफी चर्चा में रही थी। इस सम्मान को उनकी उल्लेखनीय और सराहनीय पुलिस सेवा के लिए दिया गया है।